विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मस्जिद में पहुंचा और इमाम के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। बताया जा रहा है कि युवक रोजा इफ्तार के कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध कर रहा था। उसने कहा कि मस्जिद में धार्मिक आयोजनों में राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन इसी दौरान उसने इमाम से अभद्र भाषा में बातचीत करनी शुरू कर दी, जिससे मस्जिद में मौजूद अन्य लोगों में आक्रोश फैल गया। मुस्लिम समाज ने जताया विरोध, पुलिस ने रोका इस घटना से आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोग नमाज के बाद सीधा रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों
को देखकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और उन्हें कोतवाली के अंदर जाने से रोक दिया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे कोतवाली के गेट पर ही डटे रहेंगे। रोज़ा इफ्तारी का भी हुआ आयोजन विरोध प्रदर्शन के बीच ही कोतवाली के बाहर रोजा रखने वाले युवाओं ने इफ्तारी भी की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे। पुलिस का क्या कहना है? रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही