विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सामने आई है। हालांकि पुलिस और दूल्हा-दुल्हन, दोनों के परिवार इस नतीजें पर नहीं पहुंच पाए हैं कि आखिर प्रदीप ने ऐसा क़दम क्यों उठाया। घटनाक्रम अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र का है। सहादतगंज मुरवान टोला के रहने वाले प्रदीप कुमार की शादी 7 मार्च को हुई। खंडासा थाना क्षेत्र के डीलीसरैया के रहने वाली मंतूराम की बेटी शिवानी, प्रदीप की दुल्हन बनकर 8 मार्च को ससुराल पहुंची थीं। दोनों परिवार खुश थे। लेकिन उन्हें ये क्या पता था कि शादी की रस्मों के दौरान ही उन्हें दूल्हा-दुल्हन की अर्थियां उठानी पड़ जाएंगी। 8 मार्च को शिवानी दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची। घरवालों ने खुशी के साथ सभी रस्मों-रिवाज निभाकर बहू
का स्वागत किया। प्रदीप और शिवानी भी खुश थे। दुल्हन अपने कमरे में थी। रात के 11 बजे प्रदीप, कमरे में गया। दोनों की सुहागरात थी। लेकिन सुहागरात के डेढ़ घंटे के अंदर यहां दो लाशें गिर गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स के आधार पर डॉक्टरों ने कहा कि दूल्हा और दुल्हन की मौत में आधे घंटे का फर्क है। आधे घंटे पहले दुल्हन की मौत हुई। उसके आधे घंटे बाद दुल्हा मर गया। इस बात से यह अंदाजा लगाया गया कि दुल्हन की हत्या करने के आधे घंटे बाद तक दूल्हा उसके कमरे में ही मौजूद रहा। 24 वर्षीय प्रदीप कुमार और 22 वर्षीय शिवानी की शादी का प्रतिभोज रविवार