TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

MP में BJP के मंत्री और डिप्टी सीएम के बाद अब सांसद की जुबान फिसली, आतंकियों को कहा 'हमारे'

मुख्य समाचार: मध्य प्रदेश की सियासत इन दिनों नेताओं के विवादित बयानों को लेकर गरमाई हुई है।
पहले कैबिनेट मंत्री विजय शाह, फिर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और अब वरिष्ठ भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
किच्छा (एजेंसी)। मध्य प्रदेश की सियासत इन दिनों नेताओं के विवादित बयानों को लेकर गरमाई हुई है। पहले कैबिनेट मंत्री विजय शाह, फिर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और अब वरिष्ठ भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सांसद कुलस्ते ने आतंकियों को कहा 'हमारे' पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला से भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आतंकियों को 'हमारे' कहकर संबोधित किया।बुधवार (14 मई) को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा,
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
"हम सेना के काम की सराहना करते हैं। सेना के अधिकारियों और हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी लोग हैं, उनको जो जवाब दिया है, वह गर्व की बात है।" कुलस्ते का यह बयान शुक्रवार (16 मई) की शाम वायरल हुआ और इसके बाद विपक्ष को भाजपा पर हमला बोलने का मौका मिल गया। कांग्रेस का तीखा हमला मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस बयान को लेकर भाजपा को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,"बीजेपी के कैबिनेट मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आतंकियों को 'अपना' कह दिया।" पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा,"पीएम मोदी, क्या भाजपा सोची-समझी रणनीति के तहत मध्य प्रदेश की छवि खराब कर रही है? आप चुप क्यों हैं, जब आपके नेता मर्यादा लांघ रहे हैं?" उन्होंने यह भी पूछा कि, "कथनी और करनी में इतना अंतर क्यों? कभी सेना का अपमान, तो कभी आतंकियों को सम्मान?" क्या है 'ऑपरेशन सिंदूर' विवाद? फग्गन सिंह कुलस्ते के इस बयान से पहले एमपी सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने भी एक आपत्तिजनक बयान
दिया था। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की 'बहन' कह दिया। विजय शाह ने कहा था, "जिन्होंने हमारी बहनों का सिंदूर छीना, हमने उनकी ही बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवा दी।" उनके इस बयान पर जनता और विपक्ष दोनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। भाजपा आलाकमान ने भी उनसे जवाब मांगा था। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का भी विवादित बयान विवाद यहीं नहीं रुका। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भी एक बयान में कहा,"पूरा देश, सेना और जवान प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।" उनके इस बयान को लेकर भी विपक्ष हमलावर है और भाजपा नेताओं की जुबान को लेकर सवाल उठा रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • " उनके इस बयान को लेकर भी विपक्ष हमलावर है और भाजपा नेताओं की जुबान को लेकर सवाल उठा रहा है।
  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भी एक बयान में कहा,"पूरा देश, सेना और जवान प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।
  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का भी विवादित बयान विवाद यहीं नहीं रुका।