TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बैंकॉक: म्यांमार के बाद थाईलैंड, बांग्लादेश, भारत और चीन में भी...भूकंप से हिली धरती, 20 की मौत

मुख्य समाचार: बैंकॉक: म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
म्यांमार के बाद थाईलैंड, बांग्लादेश, भारत और चीन में भी भूकंप से धरती हिली।
किच्छा (एजेंसी)। बैंकॉक: म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। म्यांमार के बाद थाईलैंड, बांग्लादेश, भारत और चीन में भी भूकंप से धरती हिली। लेकिन, सबसे ज्यादा नुकसान म्यांमार और थाईलैंड में हुआ। भारी तबाही के बीच थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बैंकॉक में इमरजेंसी लगा दी है। म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। म्यांमार के मांडले में जहां 20 लोगों की मौत हो गई, वहीं ताउंगू में 5 लोग मारे गए हैं। जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। कई
इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इन 5 देशों के अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भारी तबाही के चलते थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। थाईलैंड में ढह गये एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत के मलबे
के सामने खड़े बचावकर्मी सोंगवुत वांगपोन ने संवाददाताओं को बताया कि अन्य सात लोग जीवित पाये गये हैं। शुक्रवार दोपहर को रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद यह बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिससे ऊपर लगी क्रेन जमीन पर गिर गई और धूल का एक बड़ा गुबार हवा में फैल गया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • शुक्रवार दोपहर को रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद यह बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिससे ऊपर लगी क्रेन जमीन पर गिर गई और धूल का एक बड़ा गुबार हवा में फैल गया।
  • थाईलैंड में ढह गये एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत के मलबे के सामने खड़े बचावकर्मी सोंगवुत वांगपोन ने संवाददाताओं को बताया कि अन्य सात लोग जीवित पाये गये हैं।
  • भारी तबाही के चलते थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा ने इमरजेंसी घोषित कर दी है।