विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सामना करना पड़ रहा है। कई होटल मालिकों ने बताया कि जून तक की बुकिंग्स रद्द हो गई हैं जिससे व्यापारियों में चिंता की लहर है। इस समय नैनीताल का पर्यटन सीजन अपने चरम पर होता है जब हर साल देश भर से लोग यहां की खूबसूरती का लुत्फ उठाने आते हैं लेकिन इस घटना के बाद पर्यटकों का भरोसा डगमगाया है। होटल संचालकों का कहना है कि इस घटना के बाद बुकिंग कैंसिल होने का सिलसिला लगातार जारी है और उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका है। कुछ होटल मालिकों ने बताया कि उन्हें इस सीजन में 80 से 90 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे
थे। हालांकि प्रशासन ने अपनी ओर से सुरक्षा के कई इंतजाम किए हैं। पुलिस गश्त बढ़ाई गई है और सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगवाए जा रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में खास निगरानी रखी जा रही है। नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने भी शहर का दौरा किया और घटना के बाद पर्यटन पर पड़ रहे असर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा नैनीताल पूरी तरह से सुरक्षित है। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी लेकिन इसे लेकर पूरे शहर की छवि को खराब करना सही नहीं है। प्रशासन ने जल्दी कार्रवाई की है और दोषियों को पकड़ लिया गया है। सांसद भट्ट ने आगे कहा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में सतर्क हैं और आने वाले दिनों में सुरक्षा और मजबूत की जाएगी। उन्होंने पर्यटकों