TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: IAS, PCS और सचिवालय अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के डीएम बदले गए

मुख्य समाचार: देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने दीपावली से पहले एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य के कई अफसरों के तबादले और पदस्थापना की घोषणा की है।
इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय वन सेवा (IFS), राज्य सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव शामिल हैं।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने दीपावली से पहले एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य के कई अफसरों के तबादले और पदस्थापना की घोषणा की है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय वन सेवा (IFS), राज्य सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव शामिल हैं। इन IAS और PCS अधिकारियों के तबादले (सोर्स- उत्तराखंड शासन) मुख्य बदलाव: IAS अधिकारियों में बदलाव: कुल 23 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई। दिलीप जावलकर से
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ग्राम विकास एवं ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई। बीवीआरसी पुरुषोत्तम को मत्स्य निदेशक पद से हटा दिया गया। चंद्रेश यादव से सचिव पंचायती राज और आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी हटाई गई। रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। धीराज गर्ब्याल को सचिव ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई। ललित मोहन रयाल को नैनीताल का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया, साथ ही उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त चार्ज मिला। वन और अन्य विभागीय अधिकारी: पराग मधुकर को
विशेष सचिव पंचायती राज बनाया गया। हिमांशु खुराना को अपर सचिव वन बनाया गया। अनुराधा पाल से अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी हटाई गई। जिलाधिकारी बदलाव: गौरव कुमार को चमोली का जिलाधिकारी बनाया गया। विनोद गिरि गोस्वामी को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया। आशीष कुमार भटगाई अब पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी होंगे। आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। अंशुल को अल्मोड़ा जिलाधिकारी बनाया गया। सचिवालय और PCS अधिकारियों में बदलाव: मायावती ढकरियाल को अपर सचिव भाषा एवं निदेशक भाषा संस्थान बनाया गया। संतोष
बडोनी को सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया। PCS अधिकारी गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी मिली। ललित नारायण मिश्र को हरिद्वार का CDO बनाया गया। जयवर्धन शर्मा को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया। मुख्य जिले जिनके डीएम बदले गए: नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा। यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य के विभिन्न विभागों में सुचारू संचालन और बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। लंबे समय से अफसरों के तबादले की चर्चा थी, जो अब आधिकारिक रूप से पूरी हुई।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • लंबे समय से अफसरों के तबादले की चर्चा थी, जो अब आधिकारिक रूप से पूरी हुई।
  • यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य के विभिन्न विभागों में सुचारू संचालन और बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।
  • मुख्य जिले जिनके डीएम बदले गए: नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा।