विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पहुंची कि तभी गेट पर खड़ी किशोरी को पीछे से एक युवक ने धक्का दे दिया। उसके बाद वह खुद नीचे कूद गया और फिर किशोरी को सुनसान जगह पर खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रात 9:30 बजे किशोरी बदहवास अवस्था में आरपीएफ के पास पहुंची और वारदात बताई। आरपीएफ ने जीआरपी थाने में सूचना दी। जीआरपी किशोरी को तत्काल जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंची। सूचना पर एसपी जीआरपी मुरादाबाद भी बरेली आ गए और किशोरी के परिजनों को भी बुला लिया। जीआरपी दबाती रही, मगर ऐसा खुला मामला दुष्कर्म की वारदात के बाद जीआरपी कभी किशोरी के ट्रेन से कूदने तो कभी झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म करने की बात करती रही। जब मामले ने तूल पकड़ा तो देर रात अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। जीआरपी ने स्थानीय पुलिस और अधिकारियों को वारदात की जानकारी नहीं दी लेकिन किशोरी के
महिला अस्पताल पहुंचते ही मामला खुल गया। उस दौरान एसएसपी अनुराग आर्य जुमे की नमाज को लेकर कोतवाली में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बीच जिला अस्पताल से किशोरी के आने का मेमो कोतवाली पहुंचा तो उन्हें प्रकरण की जानकारी हुई। वह तुरंत एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव और कोतवाली प्रभारी अमित पांडे समेत भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जांच की। नशेड़ी या चोर पर पुलिस को शक, एक ही सीसीटीवी सहारा किशोरी से दुष्कर्म करने वाले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के पास अब सिर्फ एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का ही सहारा है। मढ़ीनाथ और चौपुला इलाका शाम ढलते ही नशेड़ियों का गढ़ बन जाता है। ये लोग ट्रेनों में चढ़ कर चोरी भी करते हैं। पुलिस टीमों को आशंका है कि वारदात किसी नशेड़ी या चोर ने की होगी। एसपी उत्तरी ने किशोरी से पूछताछ कर जुटाई