TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर" रामपुर-नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत।।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के रामपुर-नैनीताल नेशनल हाईवे से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है।
बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे दंपति को कुचल दिया।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के रामपुर-नैनीताल नेशनल हाईवे से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे दंपति को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। मूल रूप से चमोली जिले के हरमल, थराली के रहने वाले 66 वर्षीय कलम सिंह दानू और उनकी पत्नी 60 वर्षीय हीरा देवी, रुद्रपुर में अपने भाई उमेश सिंह दानू के घर आए हुए थे।
बुधवार सुबह दोनों दिल्ली जाने के लिए यूआईआरडी कार्यालय के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
  • इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।