विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
निर्देश दिए गए हैं। MBBS छात्रों के लिए तीन साल सेवा अनिवार्य करने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग के एक अहम प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रस्ताव के अनुसार, राजकीय मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) में प्रवेश से पहले कम से कम तीन वर्ष तक पर्वतीय और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं देनी होंगी। वर्तमान व्यवस्था में कई डॉक्टर बॉन्ड अवधि पूरी किए बिना पीजी की पढ़ाई के लिए चले जाते हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी बनी रहती है। सरकार इस समस्या के समाधान के लिए नई व्यवस्था लागू करने पर
विचार कर रही है। संविदा कर्मियों के नियमितीकरण पर भी हो सकती है चर्चा सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के संविदा कर्मियों के नियमितीकरण से जुड़ा मामला भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जा सकता है। इसके अलावा परिवहन, शहरी विकास, उद्योग, कार्मिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास विभागों के विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की संभावना है। महंगाई और चीनी जमाखोरी पर सरकार की नजर प्रदेश में बढ़ती महंगाई, विशेष रूप से चीनी, फल और सब्जियों की कीमतों में वृद्धि को लेकर भी कैबिनेट बैठक में मंथन हो सकता है। चीनी की जमाखोरी रोकने और बाजार में उपलब्धता बनाए रखने के लिए संभावित कदमों पर चर्चा होने