TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

इश्क और साजिश की खौफनाक कहानी: सड़क से उठाकर ममता से पाला, उसी ने ली मां की जान

मुख्य समाचार: ओडिशा के गजपति जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने जिस बच्ची को सड़क से उठाकर ममता से पाला, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
करीब 14 साल पहले राजलक्ष्मी और उनके पति को भुवनेश्वर में सड़क किनारे एक नवजात बच्ची मिली थी।
किच्छा (एजेंसी)। ओडिशा के गजपति जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने जिस बच्ची को सड़क से उठाकर ममता से पाला, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। करीब 14 साल पहले राजलक्ष्मी और उनके पति को भुवनेश्वर में सड़क किनारे एक नवजात बच्ची मिली थी। दोनों निःसंतान थे, इसलिए उन्होंने बच्ची को गोद लेकर अपनी संतान की तरह प्यार से पाला। लेकिन एक साल बाद राजलक्ष्मी के पति की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने अकेले ही बच्ची का पालन-पोषण किया और उसे पढ़ाने के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लिए परलाखेमुंडी में एक किराए के मकान में रहने लगीं। लेकिन जब बेटी बड़ी हुई, तो वह अपने से उम्र में काफी बड़े दो युवकों – मंदिर के पुजारी गणेश रथ (21) और दिनेश साहू (20) के संपर्क में आ गई। मां राजलक्ष्मी को ये संबंध मंजूर नहीं थे, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा। इसी गुस्से में लड़की ने रथ और साहू के साथ मिलकर राजलक्ष्मी की हत्या की साजिश रच दी। नींद की गोलियां देकर गला घोंटा पुलिस के मुताबिक, 29 अप्रैल की रात लड़की ने अपनी मां को धोखे से नींद की गोलियां खिला दीं। जब वह बेहोश हो गईं, तो उसने दोनों प्रेमियों को घर
बुलाया और तकिए से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। फिर उसे अस्पताल ले जाकर बताया गया कि मां की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। राजलक्ष्मी को पहले से दिल की बीमारी थी, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। मोबाइल से खुली साजिश की परतें सब कुछ शांत था, लेकिन लगभग दो हफ्ते बाद राजलक्ष्मी का भाई सिबा प्रसाद मिश्रा को लड़की का मोबाइल फोन भुवनेश्वर में मिला। जब फोन खंगाला गया तो उसमें इंस्टाग्राम पर लड़की और युवकों की बातचीत मिली, जिसमें पूरे मर्डर प्लान की बातें और सोने के गहनों की लेनदेन की जानकारी थी। इसके बाद मिश्रा ने 14 मई को परलाखेमुंडी पुलिस स्टेशन
में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद किशोरी, गणेश रथ और दिनेश साहू – तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से करीब 30 ग्राम सोना, तीन मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल तकिए बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सोने के गहने करीब 2.4 लाख रुपये में गिरवी रखे गए थे। ममता के बदले मिली मौत गजपति के एसपी जतिंद्र कुमार पांडा के मुताबिक, राजलक्ष्मी ने जिस बच्ची को ममता से पाला, उसी ने उन्हें धोखा दिया। सिर्फ प्रेम संबंध और संपत्ति के लालच में एक मासूम मां को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतार देना समाज को झकझोर देने वाली घटना है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
  • सिर्फ प्रेम संबंध और संपत्ति के लालच में एक मासूम मां को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतार देना समाज को झकझोर देने वाली घटना है।
  • ममता के बदले मिली मौत गजपति के एसपी जतिंद्र कुमार पांडा के मुताबिक, राजलक्ष्मी ने जिस बच्ची को ममता से पाला, उसी ने उन्हें धोखा दिया।