TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दोस्ती का खौफनाक अंत! महज 5 हजार रुपये के लिए दोस्त का बेरहमी से कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में निर्माणाधीन मकान के पास मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
शुरुआती तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली मौत अब हत्या का मामला निकला है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में निर्माणाधीन मकान के पास मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शुरुआती तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली मौत अब हत्या का मामला निकला है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के ही करीबी दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महज 5 हजार रुपये चोरी होने के शक में अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी थी। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में इस्तेमाल की गई रस्सी और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है। निर्माणाधीन मकान के पास मिला था युवक का शव 31 जुलाई को ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर इलाके में एक निर्माणाधीन मकान के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। शव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान ट्रांजिट कैंप निवासी अनिल कुमार के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से
हुआ हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि अनिल की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि घटना वाले दिन अनिल अपने तीन साथियों के साथ आजाद नगर क्षेत्र में शराब पी रहा था। कुछ देर बाद दो साथी वहां से चले गए और अंत में अनिल अपने दोस्त सुनील कुमार उर्फ इक्का के साथ रह गया। पहले ईंट और लकड़ी से हमला, फिर रस्सी से घोंट दिया गला पुलिस के अनुसार, सुनील बहाने से अनिल को शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां दोनों ने दोबारा
शराब पी। इसी दौरान सुनील ने पहले लकड़ी की फट्टी और ईंट से अनिल पर हमला किया। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया, तो आरोपी ने रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। 5 हजार रुपये के शक ने ली दोस्त की जान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे संदेह था कि अनिल ने उसके 5 हजार रुपये चुरा लिए थे। इसी शक ने उसे इतना गुस्सा दिलाया कि उसने अपने ही दोस्त की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।
  • इसी शक ने उसे इतना गुस्सा दिलाया कि उसने अपने ही दोस्त की हत्या की साजिश रच डाली।