विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दिन में 1.15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस से चल रहा है अभियान डीएम ने बताया कि जनपद में वृक्षारोपण अभियान 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से लगातार संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 15 सितंबर तक जारी रहेगा, जिसके तहत विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में विकसित होगी ग्रीन पार्किंग कलेक्ट्रेट परिसर के पार्किंग स्थल पर भी पौधारोपण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इन पौधों के
विकसित होने के बाद आने वाले समय में यह पार्किंग स्थल पूरी तरह ग्रीन पार्किंग के रूप में दिखाई देगा, जिससे परिसर का वातावरण और अधिक हरित एवं स्वच्छ बनेगा। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) पूरी दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरेला