TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर! SSC CHSL 2026 के 2536 पदों पर आवेदन शुरू; जानिए कितना मिलेगा वेतन?

मुख्य समाचार: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 2,536 संभावित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
किच्छा (एजेंसी)। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 2,536 संभावित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 7 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2026 है। कौन कर सकता है आवेदन? SSC CHSL 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारत, नेपाल
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
या भूटान का नागरिक होना आवश्यक है। इसके अलावा कुछ निर्धारित श्रेणियों के भारतीय मूल के ऐसे व्यक्ति, जो अन्य देशों से भारत में स्थायी रूप से बसने आए हैं, भी पात्र होंगे। हालांकि उन्हें भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। शैक्षणिक योग्यता LDC, JSA और अधिकांश DEO पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं संस्कृति मंत्रालय में डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO/DEO ग्रेड-A) के कुछ पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं विज्ञान वर्ग से गणित विषय के साथ पास होना जरूरी है। आयु सीमा भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए।
यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। SSC CHSL Tier-1 परीक्षा पैटर्न SSC CHSL Tier-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 200 अंकों की होगी। विषय प्रश्न अंक अंग्रेजी भाषा 25 50 सामान्य बुद्धिमत्ता 25 50 गणितीय योग्यता 25 50 सामान्य जागरूकता 25 50 कुल 100 200 आवेदन शुल्क SSC CHSL 2026 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक (ESM) श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। पदानुसार वेतनमान चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन
आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। पद वेतन स्तर वेतनमान LDC/JSA लेवल-2 ₹19,900 से ₹63,200 DEO लेवल-4 ₹25,500 से ₹81,100 DEO लेवल-5 ₹29,200 से ₹92,300 DEO ग्रेड-A लेवल-4 ₹25,500 से ₹81,100 ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर SSC CHSL 2026 आवेदन फॉर्म भरें। सभी आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करने के बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। SSC CHSL 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है जो 12वीं के बाद केंद्र सरकार की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
  • SSC CHSL 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है जो 12वीं के बाद केंद्र सरकार की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।