TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बाइक पर बैठी लड़की ने 20 सेकंड में अपने साथी को जड़े 14 चप्पल, लड़का चुपचाप चलाता रहा गाड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

मुख्य समाचार: राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती बाइक पर पीछे बैठी है और अपने साथी को चप्पल से लगातार पीट रही है।
किच्छा (एजेंसी)। राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती बाइक पर पीछे बैठी है और अपने साथी को चप्पल से लगातार पीट रही है। हैरानी की बात यह है कि युवक बिना कुछ कहे बाइक चलाता रहता है। यह घटना खुर्रमनगर इलाके की बताई जा रही है,
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हालांकि अभी तक बाइक की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो सकी है और न ही पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत मिली है। वायरल वीडियो करीब 20 सेकंड का है, जिसमें युवती ने युवक को करीब 14 बार चप्पल से मारा। वीडियो में युवती बार-बार युवक को बाइक रोकने का इशारा करती नजर आ रही है, लेकिन युवक शांत भाव से बाइक चलाता रहता है। दोनों की पहचान अब तक सामने नहीं आई है। बाइक पर बैठकर
युवक को चप्पल से पीटती दिखी लड़की, वीडियो वायरल लखनऊ में बाइक के पीछे बैठकर युवक को पीटते नजर आई रही है लड़की, वायरल वीडियो को देखकर लग रहा है कि लड़की युवक को बाइक रोकने के लिए कह रही है... वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस.#lucknow… pic.twitter.com/ZleiSP7oV9 — NBT Hindi News (@NavbharatTimes) May 20, 2025 सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। कई यूजर्स ने
प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युवक ने शायद कुछ ऐसा किया होगा, जो लड़की को बहुत बुरा लगा, इसलिए वह चुपचाप मार खा रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि आजकल के लड़कों ने आत्मसम्मान खो दिया है। जब तक रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान नहीं होगा, तब तक ऐसे रिश्ते नहीं टिक सकते। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस भी इस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस भी इस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है।
  • फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
  • जब तक रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान नहीं होगा, तब तक ऐसे रिश्ते नहीं टिक सकते।