TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हरिद्वार अस्पताल में महिला मरीज को प्रसव कराने से इनकार करने वाली डॉक्टर निलंबित

मुख्य समाचार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के महिला अस्पताल से एक शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक गर्भवती महिला दर्द से तड़प रही है, लेकिन डॉक्टर ने महिला को भर्ती नहीं किया, जिसके कारण महिला को फर्श पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के महिला अस्पताल से एक शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक गर्भवती महिला दर्द से तड़प रही है, लेकिन डॉक्टर ने महिला को भर्ती नहीं किया, जिसके कारण महिला को फर्श
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के ब्रह्मपुरी क्षेत्र से बीते सोमवार को एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए अस्पताल लाई गई थी। रात करीब 9:30 बजे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सलोनी पंथी ने डिलीवरी करने से इनकार कर दिया और महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके अलावा, महिला के साथ आई
आशा कार्यकर्ता के साथ भी अभद्रता की गई। अंततः, आशा कार्यकर्ता की मदद से महिला ने फर्श पर ही बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को भर्ती किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, सीएमओ डॉक्टर आरके सिंह ने प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर आरबी सिंह से 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी। जांच
में डॉक्टर सलोनी पंथी को दोषी पाया गया। इसके बाद सीएमओ ने अनुबंध पर तैनात डॉक्टर सलोनी पंथी की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दीं। साथ ही लापरवाह नर्सिंग स्टाफ पर भी सख्त कार्रवाई की गई। सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • साथ ही लापरवाह नर्सिंग स्टाफ पर भी सख्त कार्रवाई की गई।
  • इसके बाद सीएमओ ने अनुबंध पर तैनात डॉक्टर सलोनी पंथी की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दीं।