TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ट्रांजिट कैंप में नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने मचाया उत्पात, भाजपा कार्यकर्ता पर किया हमला।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ट्रांजिट कैंप इलाके में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिक्योरिटी कंपनी का गार्ड शराब के नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाने लगा।
गार्ड ने न सिर्फ लोगों को लाइसेंसी बंदूक दिखाकर डराया, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता पर हमला भी कर दिया।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ट्रांजिट कैंप इलाके में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिक्योरिटी कंपनी का गार्ड शराब के नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाने लगा। गार्ड ने न सिर्फ लोगों को लाइसेंसी बंदूक दिखाकर डराया, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता पर हमला भी कर दिया। घटना ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
02 की नारायण कॉलोनी की है, जहां भाजपा कार्यकर्ता रामधारी गंगवार के घर के सामने शराब के नशे में धुत एक सिक्योरिटी गार्ड हंगामा कर रहा था। लोगों ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो गार्ड ने बंदूक की नाल से रामधारी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। हंगामे के दौरान गार्ड और स्थानीय लोगों
के बीच छीना-झपटी हुई, जिसमें बंदूक से अचानक जमीन की ओर गोली चल गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गुस्साए लोगों ने गार्ड को पकड़कर जमकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गार्ड और भाजपा कार्यकर्ता दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गार्ड ने एक पुलिसकर्मी के
हाथ पर दांत से काट भी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी सुशील गाबा और पार्षद एम.पी. मौर्य सहित कई स्थानीय नेता अस्पताल पहुंचे और रामधारी गंगवार का हालचाल जाना। सभी ने पुलिस प्रशासन से आरोपी गार्ड पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी गार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी गार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
  • सभी ने पुलिस प्रशासन से आरोपी गार्ड पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।
  • घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी सुशील गाबा और पार्षद एम.पी. मौर्य सहित कई स्थानीय नेता अस्पताल पहुंचे और रामधारी गंगवार का हालचाल जाना।