TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रोजगार के नाम पर धोखा: दो महिलाओं पर युवती को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने का आरोप, केस दर्ज।

मुख्य समाचार: रुद्रपुर/किच्छा: रोजगार की तलाश में निकली लालकुआं थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ धोखा हुआ।
दो महिलाओं ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर/किच्छा: रोजगार की तलाश में निकली लालकुआं थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ धोखा हुआ। दो महिलाओं ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। काम दिलाने का दिया झांसा, फिर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शुरू हुआ अत्याचार पीड़िता ने किच्छा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। दो साल पहले जब वह रोजगार की तलाश में निकली, तो उसकी मुलाकात सैनिक कॉलोनी, बंडिया निवासी छाया से हुई। छाया ने उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बजाय जबरन वेश्यावृत्ति करानी शुरू कर दी,
पीड़िता का आरोप है कि छाया एक-एक दिन में कई ग्राहकों को बुलाकर उसका सौदा करती थी। बीमार होने पर मिली दूसरी महिला, लेकिन हालात बदले नहीं इसके बाद छाया के घर पर ही पीड़िता की मुलाकात सेजल गुप्ता (निवासी रुद्रपुर) से हुई। तबीयत खराब होने पर वह सेजल के साथ रुद्रपुर चली आई। लेकिन सेजल ने भी
उसके साथ वही अत्याचार दोहराया और उसे इस दलदल से बाहर निकलने नहीं दिया। मुक्ति चाहती है पीड़िता, पुलिस ने दर्ज किया केस पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वह अब इस नरक से मुक्ति चाहती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छाया और सेजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छाया और सेजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • मुक्ति चाहती है पीड़िता, पुलिस ने दर्ज किया केस पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वह अब इस नरक से मुक्ति चाहती है।
  • लेकिन सेजल ने भी उसके साथ वही अत्याचार दोहराया और उसे इस दलदल से बाहर निकलने नहीं दिया।