विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दर्ज किया गया था, वहीं इस मामले में नया मोड़ आया है जहां गार्ड के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात 16 अप्रैल 2025 की रात करीब 10:34 बजे की है, जब मान सिंह अपनी ड्यूटी समाप्त कर ट्रांजिट कैंप स्थित अपने किराए के घर लौट रहे थे। इसी दौरान नारायण कॉलोनी में रामाधारी गंगवार का किरायेदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था आरोप है बहस के दौरान मौके पर रामाधारी गंगवार स्वयं भी
पहुंचा और अपने दो-तीन अन्य किरायेदारों के साथ मिलकर गार्ड से मारपीट की। हमलावरों ने गाली-गलौच करते हुए उनकी लाइसेंसी बंदूक छीनकर उससे हवाई फायर किया और फिर बंदूक को तोड़ दिया। इस हमले में मान सिंह को सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मान सिंह को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उन्हें बरेली स्थित अपेक्षा अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां