विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बाद तृषा अन्य बच्चों के साथ स्कूल बस से घर लौट रही थी। जब बस उसके घर के पास पिपलिया नंबर एक में रुकी, तो बच्ची बस से नीचे उतरने लगी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह बस से नीचे गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर ने बच्ची को गिरते हुए नहीं देखा और बस को आगे बढ़ा दिया, जिससे बच्ची टायर के नीचे आ गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में रुद्रपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में
कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल बस चालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चालक की असावधानी के चलते ही यह दर्दनाक हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से स्कूल प्रशासन और बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई गंभीरता नहीं बरती जा रही है। न तो बस में कोई सहायिका मौजूद थी और न ही बच्चों को सुरक्षित उतारने के लिए कोई व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासन ने