TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड के जसपुर में घर के बाहर ही 15 वर्षीय किशोर को बाघ ने बनाया शिकार

मुख्य समाचार: उधम सिंह नगर।
उत्तराखंड में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच एक और दर्दनाक घटना सामने आई है।
किच्छा (एजेंसी)। उधम सिंह नगर। उत्तराखंड में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। जसपुर क्षेत्र के तीर्थनगर गांव में बाघ के हमले में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीर्थनगर निवासी अमरीक सिंह उर्फ बब्बू (15), पुत्र छिंदर सिंह, शनिवार को घर के बाहर पशुओं को चारा डाल रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उस
पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज और घातक था कि किशोर को बचाव का मौका नहीं मिल सका। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ उसे मार चुका था। अमरीक सिंह आठवीं कक्षा का छात्र था और परिवार का
होनहार बच्चा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाघ को पकड़ने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी है। साथ ही पिंजरे लगाने और निगरानी तेज करने की तैयारी की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • साथ ही पिंजरे लगाने और निगरानी तेज करने की तैयारी की जा रही है।
  • अधिकारियों ने बाघ को पकड़ने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी है।
  • घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया।