TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से हाहाकार, 57 मजदूर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के समीप माणा गांव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है।
ग्लेशियर टूटने से सीमा सड़क संगठन (BRO) के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के समीप माणा गांव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। ग्लेशियर टूटने से सीमा सड़क संगठन (BRO) के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि बाकी 47 मजदूरों की तलाश जारी है। गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने हादसे की
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पुष्टि करते हुए बताया कि— "माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है। कई मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं। सभी को सुरक्षित निकालने और मार्ग खोलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।" हादसा स्थल पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई
हैं। कठिन मौसम और लगातार हो रही बर्फबारी के बावजूद, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। मौसम बना चुनौती: आज पूरे उत्तराखंड में तेज बारिश और बर्फबारी हो रही है। विशेष रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते राहत कार्यों में बाधा आ रही है। 2021 की त्रासदी की यादें
ताजा: इस घटना ने 2021 में चमोली जिले में हुए ग्लेशियर हादसे की याद दिला दी है। तब नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने से भीषण तबाही मची थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी और कई लापता हो गए थे। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।  

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •  
  • प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
  • फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है।