TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

जिले में खाकी पर कहर: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर बरसे पत्थर, SI समेत 4 जवान घायल!

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- पुलिस पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने बरसाए ईंट-पत्थर, 4 पुलिसकर्मी घायल भागलपुर।
बिहार में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- पुलिस पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने बरसाए ईंट-पत्थर, 4 पुलिसकर्मी घायल भागलपुर। बिहार में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। भागलपुर जिले के कहलगांव में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ, जहां झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर बरसा दिए। इस हमले में एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला? घटना भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के अन्तिचक थाना क्षेत्र के कसडी गांव की है। शनिवार शाम करीब 7 बजे गांव में दो बच्चों के बीच विवाद हो गया था। झगड़े की सूचना मिलने पर अन्तिचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां हालात और बिगड़ गए। पुलिस पर हुआ पथराव जैसे ही पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, पहले बच्चों ने ही
पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस पथराव में एसआई और तीन सिपाही घायल हो गए। किसी तरह सभी पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घायलों का इलाज जारी, पत्थरबाजों की तलाश में पुलिस घायल पुलिसकर्मियों को कहलगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन
हरकत में आया और भारी संख्या में बल मौके पर पहुंचा। मामले में मजिस्ट्रेट संजीव चौधरी के बयान पर पत्थरबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल हाल ही में अररिया और मुंगेर में एएसआई की हत्या के बाद अब भागलपुर में पुलिस पर हमले की यह घटना सामने आई है। इससे राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आम लोग कब तक सुरक्षित रहेंगे, जब खुद कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं हैं?

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • आम लोग कब तक सुरक्षित रहेंगे, जब खुद कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं हैं?
  • इससे राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
  • बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल हाल ही में अररिया और मुंगेर में एएसआई की हत्या के बाद अब भागलपुर में पुलिस पर हमले की यह घटना सामने आई है।