विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
(एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) और एम्बुलेंस सेवाओं की बचाव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि इमारत ढहने के बाद करीब 22 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका थी। अब तक 15 लोगों को निकाला गया है और उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त डीसीपी लामा ने कहा, “फिलहाल एनडीआरएफ की दो टीम और अग्निशमन सेवाएं बचाव अभियान में लगी हुई हैं।” पुलिस अधिकारी ने बताया, “अब तक 14 लोगों को निकाला जा चुका है। दुर्भाग्य से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” बाद में पुलिस ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति को जीवित बचा लिया गया। एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, “हम इसे ‘पैनकेक कोलैप्स’
कहते हैं - ढहने का एक खतरनाक प्रकार जिसमें बचने की संभावना न्यूनतम होती है। फिर भी, हमें उम्मीद है कि लोग जिंदा होंगे और हम सक्रिय रूप से उनकी तलाश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि मलबा हटाने का काम धीरे-धीरे किया जा रहा है क्योंकि यह अत्यधिक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, जिससे बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया है। पुलिस के एक सूत्र ने कहा है कि हो सकता है कि भूतल पर “दो-तीन दुकानों” में निर्माण कार्य के कारण इमारत ढह गई हो। चार मंजिला इमारत के मालिक तहसीन और उनका परिवार पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि किराएदार इमारत के बाकी हिस्से में रहते हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमारत ढहने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि एजेंसियां बचाव कार्य में लगी हुई हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर