विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का समयबद्ध और सावधानीपूर्वक निस्तारण करना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। आम लोगों की समस्याओं का समय पर करें समाधान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों से कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात धैर्यपूर्वक सुनें और उसे जरूरी दस्तावेजों व प्रक्रियाओं की सही जानकारी दें। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों से तहसील आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि
आपदा के दौरान राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे समय में प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सही आकलन कर पीड़ित परिवारों तक समय पर राहत पहुंचाने में अधिकारियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। भ्रष्टाचार से दूर रहकर करें काम: सीएम धामी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार से दूर रहने और बिना किसी दबाव या सिफारिश के नियमों के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से अपनी कार्यशैली में सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण के मंत्र को अपनाने का आह्वान