विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
घर लौट रहे थे। इसी दौरान गावा चौक पर रेलवे फ्लाईओवर से नीचे आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 44 वर्षीय गुरमीत कौर की मौत हो गई। उनका परिवार मूल रूप से पंजाब के मोगा का रहने वाला है। त्योहार के दिन हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत शिमला पिस्तौर क्षेत्र में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिनेशपुर के मोतीपुर वार्ड नंबर दो निवासी 18 वर्षीय सुजल पुत्र सुबल और 25 वर्षीय समीर मंडल पुत्र सहदेव मंडल बाइक से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। खराब खड़े ट्रक से बचने की कोशिश में गई युवक की जान चंदोला होम्योपैथी कॉलेज के सामने सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से बचने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर सवार 32 वर्षीय लालता प्रसाद पुत्र प्रेमशंकर निवासी पाश्तौर, बरेली (उत्तर प्रदेश), अपने साथी जंगबहादुर पुत्र प्रेमराज के साथ बहेड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से लालता प्रसाद की मौत हो गई, जबकि जंगबहादुर दूर जा गिरने से घायल हो गए। दुर्गा पूजा का मेला देखने गए युवक की हादसे में मौत रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित अरविंद नगर वार्ड नंबर पांच निवासी 28 वर्षीय दिशांत सरकार पुत्र रंजीत सरकार दुर्गा पूजा का मेला देखने दिनेशपुर के हरिदासपुर गए थे। रात करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। नवजात बेटे के जन्म की खुशियों के बीच रघुवीर की मौत गदरपुर क्षेत्र में 28 वर्षीय रघुवीर पुत्र मूलचंद की भी
सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ था और वह सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती परिवार के सदस्य के लिए खाना लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गदरपुर में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी जान चली गई। घर में नवजात के जन्म की खुशियां थीं, लेकिन इस दुर्घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। अन्य घटनाओं में भी गई चार लोगों की जान जिले में सड़क दुर्घटनाओं के अलावा अन्य घटनाओं में भी लोगों की मौत हुई। नरी राम: शांतिपुरी के वार्ड नंबर चार निवासी 55 वर्षीय नरी राम पुत्र भवानी राम ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनके तीन बच्चे हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। श्याम सुंदर: ट्रांजिट कैंप निवासी 52 वर्षीय श्याम सुंदर हुंडई शोरूम में पेंटिंग का काम कर रहे थे। बताया गया कि काम के दौरान छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। राजपाल शरण: बाजपुर के बैरिया निवासी 61 वर्षीय राजपाल शरण की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। नवीस: खटीमा के कंजाबाग निवासी 32 वर्षीय नवीस पुत्र शिवचरण का शव लालपुर में सड़क किनारे मिला। वह लालपुर में किराये पर रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए 15 दिन का विशेष अभियान लगातार हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक को सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर 15 दिन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल