विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की गई. दूसरा मामला: बीती 4 मार्च को किरण तिवारी निवासी यमुना कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 मार्च की शाम जब वो यमुना कॉलोनी बाजार से सामान लेकर फोन पर बात करते हुए पैदल ही अपने घर की तरफ जा रही थीं. तब पीछे से दो अज्ञात स्कूटी सवार आए और उनका मोबाइल छीनकर भाग गए. पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. तीसरा मामला: बीती 6 मार्च को पीड़िता पूर्णिमा ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि गोविंदगढ़ ईदगाह के पास दो अज्ञात स्कूटी सवार उसका फोन छीनकर भाग गए. जिसमें पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. वहीं, तीनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कैंट थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन
किया गया. गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिस ने दो स्नेचर दबोचे: इसी कड़ी में कैंट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दो आरोपी कुबेर गुप्ता और शुभम जलाल को दबोच लिया. आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद हुई. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्कूटी को दिसंबर महीने में पटेलनगर क्षेत्र से चुराया था. चोरी का माल को खरीदने वाले एक आरोपी भी चढ़ा हत्थे: वहीं, आरोपियों ने देहरादून में अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन छीनने और उन्हें अपने एक अन्य साथी विशाल को बेचने की जानकारी दी. जिस पर पुलिस टीम ने विशाल उर्फ बिहारी को अन्य घटनाओं में छीने मोबाइल और कुबेर एवं शुभम के कैंट क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया. नशे की