विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मौके पर पहुंची पुलिस ने आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौरभ यादव नाम के अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शाम की पाली में भी यहां परीक्षा होनी थी। पुलिस ने केंद्र अधीक्षक के साथ मिलकर चेकिंग की तो यहां से सात और अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़े गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दूसरे केंद्र में भी पड़ताल की। डालनवाला थाने से एक टीम ने दून इंटरनेशनल स्कूल में छापा मारा। यहां से कुल नौ अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इनका सॉल्वर कौन था और कहां से इनके साथ ऑनलाइन होना था इसकी जांच भी की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला कि यह सॉल्वर गैंग देहरादून से बाहर का है। इसमें उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी दबिश के लिए टीमें भेजी गई हैं। सभी आरोपियों से मिले ब्लूटूथ डिवाइस को जांच के लिए भेजा जा रहा है। सोशल बलूनी स्कूल से गिरफ्तार 1-सौरभ यादव निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश 2-अमन निवासी हिसार, हरियाणा 3-रोबिन निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश 4-अक्षय
मान निवासी सिनौली, बागपत, उत्तर प्रदेश 5-नीरज मान निवासी सिनौली, बागपत उत्तर प्रदेश 6-मोहित कुमार निवासी ग्राम बड़कला, जींद, हरियाणा 7-अंकुश निवासी हिसार, हरियाणा 8-मनीष मलिक निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश दून इंटरनेशनल स्कूल से गिरफ्तार 1- मदनाला पवन निवासी श्रीकाकूलम, आंध्रप्रदेश 2- राकेश निवासी धनखड़ी कुचियारा, जींद, हरियाणा 3- अंकुर ग्रेवाल निवासी ससरोली, झज्जर, हरियाणा 4- इल्लूमला वेंकटेश निवासी श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश 5- साहिल निवासी खेड़ी दमकल, सोनीपत हरियाणा 6- कपिल निवासी चमारियान, रोहतक, हरियाणा 7- अखिल निवासी जींद हरियाणा 8- विशाल निवासी सिंधुवाखास, हिसार, हरियाणा9- ज्योति निवासी चरखी दादरी, भिवानी, हरियाणा एक सेंटर में मुन्नाभाई हुआ गिरफ्तार, दो के खिलाफ मुकदमा नवोदय विद्यालय के लैब अटेंडेंट की परीक्षा में एक और धोखाधड़ी का मामला एफआरआई केंद्रीय विद्यालय सेंटर में सामने आया है। यहां पर मूल अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लैब अटेंडेंट की यह परीक्षा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान यहां पर फैजाबाद के रहने वाले सौरभ सिंह को परीक्षा में शामिल होना था। दूसरी पाली में आयोजित इस परीक्षा में सौरभ सिंह नाम से एक अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। उसने ओएमआर