TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

15 वर्षीय अंकित का पिता ही निकला कातिल...बेटे को दी खौफनाक मौत

मुख्य समाचार: TN9 उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में 15 वर्षीय अंकित की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है।
जिसमें अंकित का पिता ही कातिल निकला है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में 15 वर्षीय अंकित की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमें अंकित का पिता ही कातिल निकला है। दरअसल, आरोपी पिता बेटे की चोरी व शौतानियों के चलते परेशान था। एसपी क्राइम निहारिक तोमर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अंकित के पिता देवदत्त ने उसकी हत्या की थी। मामले में अंकित के मां ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया गया कि मृतक का पिता बेटे की चोरी की आदत से परेशान था। हाल ही में बेटे ने 10,000 हजार
की चोरी की थी। जिससे पिता गुस्से से आग बबूला हो गया। इसी बीच मंगलवार की सुबह वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए साथ गया। लेकिन बार-बार अंकित की चोरी की आदत व शौतानियों से परेशान होने के चलते पिता ने पुत्र की हत्या कर दी।
इसके बाद खुद ही उसने फैक्टरी में जाकर भतीजे को कॉल कर घटना की सूचना दी थी। वहीं, पुलिस ने घटना में आसपास के सीसीटीवी खंगाले। जिसमें आरोपी देवदत्त अंकित को साइकिल पर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल में भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल में भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
  • जिसमें आरोपी देवदत्त अंकित को साइकिल पर ले जाता हुआ दिखाई दिया।
  • वहीं, पुलिस ने घटना में आसपास के सीसीटीवी खंगाले।