TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

आनंदपुर कटिंग में 130 मीटर सड़क का लोकार्पण, राजेश शुक्ला बोले—धामी सरकार के विकास कार्यों से क्षेत्र को मिल रही नई पहचान

मुख्य समाचार: किच्छा, उधम सिंह नगर: विकासखंड रुद्रपुर के अंतर्गत ग्राम आनंदपुर कटिंग में मुख्य मार्ग से नदी की पुलिया तक निर्मित 130 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने संयुक्त रूप से किया।
लंबे समय से जर्जर पड़ी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा, उधम सिंह नगर: विकासखंड रुद्रपुर के अंतर्गत ग्राम आनंदपुर कटिंग में मुख्य मार्ग से नदी की पुलिया तक निर्मित 130 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने संयुक्त रूप से किया। लंबे समय से जर्जर पड़ी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि आनंदपुर कटिंग को ग्राम इंदरपुर से
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग काफी समय से खराब स्थिति में था और गड्ढों में तब्दील हो चुका था। स्थानीय ग्रामीण लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम को बरसात से पहले सड़क निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम द्वारा स्थल निरीक्षण कर आवश्यक बजट स्वीकृत किया गया और निर्धारित समय में कार्य पूरा कर सड़क को जनता को समर्पित कर दिया गया। उन्होंने प्रदेश
सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर तेजी से काम हो रहा है। ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विकासखंड स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं का
त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पूर्ण होने पर खुशी जताते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम और प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, समाजसेवी राजकुमार पांडे सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, समाजसेवी राजकुमार पांडे सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की।
  • ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।