विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
थी. जिसके आधार पर 209 कोबरा, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ द्वारा बोकारो जिले के लुगू पहाड़ी क्षेत्र में एक विशेष संयुक्त ऑपरेशन "डाकाबेड़ा" चलाया गया. डीजीपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अब तक 08 मृत शरीर, भारी मात्रा में हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने 04 इंसास, 01 एसएलआर और एक रिवॉल्वर बरामद की है. वहीं प्रारंभिक जांच में, 08 मृत नक्सलियों में से तीन की पहचान की गई है. जिसमें विवेक उर्फ प्रयाग मांझी (केंद्रीय समिति सदस्य) पर 1 करोड़ रुपये का इनाम है. वहीं दूसरे नक्सली की पहचान अरविंद यादव (स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य) पर 25 लाख का इनाम है, इसके अलावा तीसरे नक्सली की पहचान साहेब राम
मांझी (जोनल कमेटी सदस्य) के रूप में की गई, जिसपर 10 लाख रुपये का इनाम है. रात से ही चल रही थी प्लानिंग डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि रविवार को ही नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिल गई थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एक बेहतरीन प्लान तैयार किया और इस प्लानिंग के तहत नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया. सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहली बार नक्सलियों से मुठभेड़ हुई जिसमें कोबरा के जवानों ने मोर्चा संभाला और एक करोड़ के इनामी समेत आठ को मार गिराया. हत्यारे हैं मारे गए नक्सली, हमने बदला लिया गौरतलब है कि पिछले 1 महीने के दौरान झारखंड में नक्सलियों ने दो जवानों को शहीद कर दिया था, जिसके बाद से नक्सलियों के