विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी जमीन धोखाधड़ी के कई मुकदमें दर्ज हैं. लैंड फ्रॉड समन्यव समिति को मिली शिकायत: अनुराधा बिल्जवाण निवासी शिमला बाईपास रोड ने लैंड फ्रॉड समन्वय समिति को शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि वह वर्तमान में जनपद उत्तरकाशी के एक दुर्गम स्कूल में अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं. संतोष गैरोला निवासी पुरोला उत्तरकाशी ने बताया है कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ देहरादून में जमीन लेने का विचार किया. जमीन लेने के लिए उन्होंने रामनरेश नौटियाल निवासी यमुना
कॉलोनी से संपर्क किया. जमीन के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी: रामनरेश ने सुद्धोवाला में 540-540 गज के दो प्लाट दिखाए. दोनों प्लाट का सौदा एक करोड़ 20 लाख रुपए में तय हो गया. 20 अप्रैल 2021 को वह रजिस्ट्री कराने के लिए विकासनगर पहुंचे. सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम में रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज जमा कराए गए. रामनरेश ने कहा कि एक महीने में रजिस्ट्री मिल जाएगी. जिसके बाद चारदीवारी करवा सकते हैं. इसी दौरान पीड़ितों ने रामनरेश को एक करोड़ 20 लाख रुपए दे दिये. पैसे वापस