किच्छा। प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा (वोट बचाओ, देश बचाओ)’ के किच्छा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने यात्रा में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन किया और विशाल जनसभा को संबोधित किया।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सह-प्रभारी मनोज यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करन माहरा और प्रकाश जोशी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए तिलक राज बेहड़ ने भाजपा सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता की आवाज बुलंद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के अधिकारों की रक्षा और उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

कांग्रेस की इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाना और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनसमर्थन जुटाना है। किच्छा में आयोजित जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनसभा में शामिल कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।





