HomeUttarakhandजगराज सिंह ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन, विधायक शिव अरोरा...

जगराज सिंह ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन, विधायक शिव अरोरा ने कराया स्वागत

Date:

रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी संगठनात्मक मजबूती मिली, जब बूरानगर के उपप्रधान पति एवं समाजसेवी जगराज सिंह उर्फ जग्गा प्रधान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। विधायक शिव अरोरा ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनाया।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

विधायक ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जगराज सिंह उर्फ जग्गा प्रधान के भाजपा में शामिल होने से बूरानगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

शिव अरोरा ने कहा कि जग्गा प्रधान लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है। ऐसे में उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा अपने नए साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और संगठन विस्तार के लिए कार्य करती रहेगी।

वहीं भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जगराज सिंह उर्फ जग्गा प्रधान ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, भाजपा नेता सुरेश कंबोज, गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, प्रधान राजकुमार सैनी, प्रधान डॉ. सुमंगल, मुकेश कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Latest stories

BHEL हरिद्वार की बड़ी उपलब्धि, 35 किमी तक मार करने वाली अत्याधुनिक तोप नौसेना को सौंपी

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के हरिद्वार स्थित रक्षा...