HomeNationalउत्तराखंड हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चीफ जस्टिस को आया...

उत्तराखंड हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चीफ जस्टिस को आया धमकी भरा ईमेल

Date:

नैनीताल। उत्तराखंड के विभिन्न जिला न्यायालयों को मिल रही बम धमकियों का सिलसिला अब Uttarakhand High Court तक पहुंच गया है। गुरुवार को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर को एहतियातन खाली कराया गया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

THREAT TO NAINITAL HIGH COURT

प्रशासन के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश को ई-मेल के जरिए हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

जिला न्यायालय को तीसरी बार धमकी

इसी के साथ Nainital District Court को भी लगातार तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुवार को फिर एक ई-मेल भेजकर अदालत को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

Threat to Nainital High Court

बताया जा रहा है कि बीते तीन दिनों में अलग-अलग तरीकों से धमकियां दी गईं—पहले दिन न्यायाधीशों की कुर्सियों में बम लगाने, दूसरे दिन मानव बम के जरिए विस्फोट करने और तीसरे दिन ड्रोन बम से हमला करने की बात कही गई।

वकीलों ने जताई सुरक्षा चिंता

हाईकोर्ट और जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने वादकारियों और वकीलों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों न्यायालयों को तब तक बंद रखने की मांग की है, जब तक धमकी भेजने वालों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो जाती।

कड़ी जांच और अतिरिक्त तैनाती

फिलहाल जिला न्यायालय में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अदालत परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों को मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा है। इसी तरह हाईकोर्ट में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और सुनवाई के लिए आने वालों की गहन जांच की जा रही है।

Threat to Nainital High Court

प्रशासन का कहना है कि ई-मेल भेजने वालों का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियां सक्रिय हैं और सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...