Monday, February 9, 2026
HomeNationalउधम सिंह नगर: यूजीसी के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

उधम सिंह नगर: यूजीसी के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Date:

रुद्रपुर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े कानून के विरोध का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यूजीसी कानून के माध्यम से सरकार समाज को बांटने का कार्य कर रही है।

दोपहर करीब एक बजे महासभा के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू किया। उनका कहना था कि एक ओर सरकार समाज को जोड़ने की बात करती है, जबकि दूसरी ओर यूजीसी से जुड़े नियमों को लागू कर समाज में विभाजन पैदा किया जा रहा है। महासभा के अनुसार यूजीसी कानून के तहत लागू किए जा रहे प्रावधान सवर्ण समाज के हितों के विरुद्ध हैं और इससे आने वाली पीढ़ियों पर कानून का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दिनेश कुटोला को सौंपा गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, उमेश तिवारी, जितेंद्र शर्मा, अनुज पंडित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş