Monday, December 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसुहागरात पर दुल्हन की हत्या कर, फिर खुद भी दे दी जान

सुहागरात पर दुल्हन की हत्या कर, फिर खुद भी दे दी जान

Date:

TN9 लखनऊ: घर में दुल्हन आने का जश्न था। देरशाम तक रस्मों-रिवाज जारी रही। हर कोई खुश था। सुहागरात थी, रात करीब 11 बजे दूल्हा-दुल्हन के पास चला गया। लेकिन सुहागरात पर रात करीब 12 बजे दूल्हे ने दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या करने के करीब आधे घंटे बाद तक वह कमरे में बैठकर रोता रहा। कुछ देरबाद खुद भी फंदे से लटक गया।

सुबह को दोनों की लाशें देखकर घरवालों के साथ पूरे इलाके के होश उड़ गए। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी मौत के बीच के अंतर का जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस और दूल्हा-दुल्हन, दोनों के परिवार इस नतीजें पर नहीं पहुंच पाए हैं कि आखिर प्रदीप ने ऐसा क़दम क्यों उठाया।

घटनाक्रम अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र का है। सहादतगंज मुरवान टोला के रहने वाले प्रदीप कुमार की शादी 7 मार्च को हुई। खंडासा थाना क्षेत्र के डीलीसरैया के रहने वाली मंतूराम की बेटी शिवानी, प्रदीप की दुल्हन बनकर 8 मार्च को ससुराल पहुंची थीं। दोनों परिवार खुश थे। लेकिन उन्हें ये क्या पता था कि शादी की रस्मों के दौरान ही उन्हें दूल्हा-दुल्हन की अर्थियां उठानी पड़ जाएंगी।

8 मार्च को शिवानी दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची। घरवालों ने खुशी के साथ सभी रस्मों-रिवाज निभाकर बहू का स्वागत किया। प्रदीप और शिवानी भी खुश थे। दुल्हन अपने कमरे में थी। रात के 11 बजे प्रदीप, कमरे में गया। दोनों की सुहागरात थी। लेकिन सुहागरात के डेढ़ घंटे के अंदर यहां दो लाशें गिर गईं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स के आधार पर डॉक्टरों ने कहा कि दूल्हा और दुल्हन की मौत में आधे घंटे का फर्क है। आधे घंटे पहले दुल्हन की मौत हुई। उसके आधे घंटे बाद दुल्हा मर गया। इस बात से यह अंदाजा लगाया गया कि दुल्हन की हत्या करने के आधे घंटे बाद तक दूल्हा उसके कमरे में ही मौजूद रहा। 24 वर्षीय प्रदीप कुमार और 22 वर्षीय शिवानी की शादी का प्रतिभोज रविवार को होना था। सुबह को घरवालों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो नहीं उठे। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा गया तो प्रदीप फंदे पर लटका था जबकि बेडरूम पर शिवानी का शव पड़ा था।

पुलिस की जांच में ये पता लगा है कि प्रदीप ने अपने भांजे से एक मोबाइल फोन खरीदने को कहा था। शायद वह शिवानी को फोन गिफ्ट करना चाहता हो क्योंकि, शिवानी के पास मोबाइल नहीं था। जबकि प्रदीप का मोबाइल उसके पास से बरामद हुआ है। इस मंजर ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। एसएसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि कमरा अंदर से बंद था। इसलिए किसी बाहरी के प्रवेश का कोई औचित्य नहीं है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Latest stories

उत्तराखंड: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली तैनाती

उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अब फैकल्टी की...

पुरोला से पूर्व बीजेपी विधायक राजेश जुवांठा का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने किया शोक व्यक्त

उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक...

Uttarakhand Govt Job 2025: 134 कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड में एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से...

हरिद्वार में मानवता शर्मशार, महिला से बेरहमी, खंभे से बांधकर पीटा

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आज एक ऐसी घटना...

उत्तराखंड: कुमाऊं में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, मरीजों को मिलेगा लाभ

इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बदलते दौर...

ऊधम सिंह नगर: एसआईआर का काम कर रहे बीएलओ पर हमला,जान से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज

काशीपुर के मोहल्ला महेशपुरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)...