Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीयशादी से पहले सास पर आया दिल, लेकर हो गया रफू- चक्कर

शादी से पहले सास पर आया दिल, लेकर हो गया रफू- चक्कर

Date:

TN9 अलीगढ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटी की शादी से कुछ ही दिन पहले सास अपने दामाद के साथ फरार हो गई है। भागते समय वह अपने साथ घर का सारा जेवर और कैश भी ले गई है। घर से भागी महिला की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे यकीन नहीं हो रहा है कि उसकी मां ने ही उसकी नई जिंदगी के अरमान छीन लिए हैं।

रविवार 6 अप्रैल को बेटी की मां अपने होने वाले दामाद के साथ ही भाग गई है, वह भी शादी के लिए बने गहने और रुपये लेकर। बेटी ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां अपने साथ घर में रखे 3 लाख रुपये और 5 लाख के जेवरात लेकर गई है।

मामला अलीगढ़ जिले के थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है, जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, उसमें अब हर कोई हैरान-परेशान है ,एक हफ्ते बाद ही बेटी की बारात आनी थी, लेकिन मां ने कुछ ऐसा कर दिया कि परिवार के लोग अब पुलिस के पास पहुंच गए हैं।

युवती की शादी दादों थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी, बारात 16 अप्रैल को आनी थी लेकिन उससे पहले ही सास, होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। लड़की के परिवारजनों ने बताया कि दामाद का घर आना-जाना था, वह होने वाली सास के साथ घंटों अकेले रहता था और बातें करता था लेकिन किसी ने शक नहीं किया, दामाद ने कुछ दिन पहले सास को एक मोबाइल भी गिफ्ट किया था, इसके बाद दोनों की फोन पर खूब बातें होने लगीं थी।

बेटी ने पुलिस को बताया कि महज 1 महीने पहले ही उसके होने वाले पति ने एक मोबाइल भेजा था, लेकिन उसकी मां ही अपने दामाद से खूब बातें करने लगी, देर रात तक बातें होती थीं। रील बनाने के बाद उसका होने वाला पति ही सोशल मीडिया पर अपलोड करता था, दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं, इससे पहले परिवार में कोई कुछ समझ पाता, उसकी मां अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई है।

बेटी ने कहा, ‘शादी तो टूट गई, मुझे अपनी मां से तो कोई मतलब नहीं है, मां जो पैसा-जेवर घर से लेकर गई है, वह वापस लौटा दे, मां घर में 10 रुपये भी छोड़कर नहीं गई है।

महिला के पति जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पत्नी ने मुझे साली के पास बेटी की शादी का कार्ड देने के लिए भेजा था, बारात 16 अप्रैल को आनी थी, मैं जब कार्ड देकर वापस लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली, पहले तो लगा कि किसी रिश्तेदार के यहां गई होगी, जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो शक गहराने लगा, बाद में पता चला कि वह होने वाले दामाद के साथ भाग गई है। जितेंद्र ने बताया, ‘मैंने फोन पर कॉल डिटेल देखी तो सामने आया कि वह दामाद से घंटों बातें करती थी दामाद को कॉल किया तो उसने भी कहा कि अब अपनी पत्नी को भूल जाओ।

थाना मडराक के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि महिला के पति ने लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद महिला की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है। लड़का भी उसी दिन से गायब है, मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही पूरी घटना स्पष्ट हो जाएगी।

क्षेत्राधिकारी इगलास महेश कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में आया है, जिसमें महिला अपनी बेटी की शादी से पूर्व घर में रखे नगद और गहने लेकर होने वाले दामाद के साथ चली गई है,महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है, जांच पड़ताल के बाद आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş