Wednesday, February 11, 2026
Homeदिल्लीपाकिस्तान शेयर बाजार में गिरावट, इधर आतंकी ठिकाने तबाह

पाकिस्तान शेयर बाजार में गिरावट, इधर आतंकी ठिकाने तबाह

Date:

TN9 नई दिल्ली: भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर एक बड़ा एक्शन लिया है और ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया. इसका सीधा असर पाकिस्तान के शेयर बाजार पर देखने को मिला और ये खुलने के साथ ही क्रैश हो गया KSE-100 में अचानक 6000 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही ये लगातार बिखरता जा रहा था.

खुलते ही क्रैश हो गया PAK शेयर बाजार

भारत की एयर स्ट्राइक से जहां पाकिस्तान में हड़कंप मच गया, तो वहीं पाकिस्तानी शेयर बाजार में भी हाहाकार मचा नजर आया. जी हां, बुधवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज का (KSE-100) इंडेक्स खुलने के साथ ही 6000 अंक या करीब 6 फीसदी के आस-पास टूट गया. ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 1,13,568.51 के मुकाबले जोरदार गिरावट लेकर ओपन हुआ और कुछ ही देर में गिरकर 1,07,296.11 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया. ये पाकिस्तानी

हालांकि, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Pakistan Defence Minister) के भारत के हमले के बाद दिए गए बयान के बाद बाजार की घबराहट कुछ कम हुई. गौरतलब है कि भारत द्वारा पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर की गई स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा है कि अगर भारत आगे कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो फिर पाकिस्तान कुछ भी नहीं करेगा

पहलगाम हमले के बाद से 11,000 अंक फिसला

भारतीय हमले से घबराए पाकिस्तानी शेयर मार्केट में बुधवार को मचे हड़कंप के दौरान सबसे ज्यादा गिरावट ऑयल एंड गैस के अलावा सीमेंट कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली है. यहां बता दें कि भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही KSE-100 बुरी तरह टूट रहा है और अब तक ये करीब 11000 अंक से ज्यादा फिसल चुका है. बीते हफ्ते में ही पाकिस्तानी शेयर बाजार 7 फीसदी से ज्यादा टूटा है. बता दें कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम हमले वाले दिन केएसई-100 1,18,383.38 पर बंद हुआ था.

भारत के हमले में मारे गए 90 आतंकी!

गौरतलब है कि बीते 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए तीनों सेनाओं के जॉइंट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया है. भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने सभी टारगेट की पहचान की थी, जिसके बाद

पूरी प्लानिंग के साथ लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया. पाकिस्तान भले ही गीदड़भभकी देता रहा हो, लेकिन भारत ने ये एयरस्ट्राइक कर अपना दम दिखा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में करीब 90 आतंकियों को मारा गया है.

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş